Home उत्तर प्रदेश सरकारी बस अड्डे के अंदर खड़ी प्राइवेट बस को एसीपी ने किया...

सरकारी बस अड्डे के अंदर खड़ी प्राइवेट बस को एसीपी ने किया सीज

बस अड्डे के अंदर से बस को थाने भेजवाया, प्राइवेट बस संचालकों में हड़कंप
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव बाजार में स्थित सरकारी बस अड्डे के अंदर खड़ी प्राइवेट बस को एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने सीज कर थाने भेजवा दिया। मामला यह था कि उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी, एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय, थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा व नगर पंचायत कोराव के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार की संयुक्त टीम के द्वारा कोरांव बाजार में सड़क पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया जा रहा था। इस दौरान जैसे ही पैदल प्रशासनिक अधिकारी सरकारी बस अड्डे के पास पहुंचे तो एसीपी मेजा व उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी ने जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े सरकारी बस अड्डे का निरीक्षण करने के लिए जैसे ही बस अड्डे में अंदर प्रवेश किया तो एक प्राइवेट बस खड़ी मिली। जिस पर एसीपी मेजा ने कहा यह प्राइवेट बस सरकारी बस अड्डे के अंदर कैसे खड़ी हो गई है। उन्होंने चालक को तत्काल बस को हटाने की हिदायत दी। चालक द्वारा बस हटाने में हीला हवाली करने पर तत्काल उन्होंने बस को सीज करने का आदेश देते हुए गार्ड बैठाकर थाने भेजवा दिया। उप जिलाधिकारी कोराव संदीप तिवारी ने सरकारी बस अड्डे के परिसर में आधा अधूरा निर्मित पड़ा शौचालय की भी जांच कराने की बात कही है। एसीपी मेजा के द्वारा सरकारी बस अड्डे के अंदर खड़ी प्राइवेट बस को सीज किए जाने के मामले को लेकर प्राइवेट बस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।