Home उत्तर प्रदेश समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प, मनाया अखिलेश यादव का...

समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प, मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

JHANSI NEWS:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नेता सत्यभान सिंह यादव के नेतृत्व में उनके निवास पर उत्साह, उल्लास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता सत्यभान सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों के हित, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और सर्वसमाज के विकास की विचारधारा पर निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में जनता एक बार फिर समाजवादी पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर योगेश वर्मा, संजय चतुर्वेदी, प्रह्लाद कुमार माइकल, आशीष अहिरवार, अशोक सेन, नीरज यादव, इशू बाबा, राजेंद्र भर्ती सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।