Home उत्तर प्रदेश समर कैम्प में बच्चों ने जीने की सीखी राह

समर कैम्प में बच्चों ने जीने की सीखी राह

सरस्वती विद्या मंदिर में समर कैंप का समापन, छात्र-छात्राएं पुरस्

PRAYAGRAJ NEWS: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर में चल रहे समर कैंप (ग्रीष्मकालीन शिविर) का आज समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल जी तिवारी , विशिष्ट अतिथि दुर्गेश दूबे  भारतीय सांस्कृतिक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष , विद्यालय के प्रबन्धक  अनिल बाबू जायसवाल , सतीश कुमार गुप्त  (भारतीय सांस्कृतिक परिषद् के महानगर अध्यक्ष)  एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुरेश चन्द्र तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  पुष्पार्चन किया । समर कैंप के आखिरी दिन छात्रों ने शिविर के दौरान सीखी गई विभिन्न कलाओं और कौशलों का जीवंत प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बच्चों के उत्साह और उनकी रचनात्मकता को देखकर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह का संचालन विद्यालय के आचार्य आशीष तिवारी  ने किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तिवारी ने अतिथियों का श्रीफल, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर कर उनका सम्मान किया । शिविर के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, क्राफ्ट,  और अन्य कलाकृतियों की एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे आगंतुकों ने खूब सराहा। समारोह के अंत में समर कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । प्रधानाचार्य ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक शिविर बेहद जरूरी हैं। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें नए कौशल सिखाना था, जिसमें हम पूरी तरह सफल रहे हैं। सभी शिक्षकों और ट्रेनर्स का प्रयास सराहनीय रहा। सतीश कुमार गुप्त ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य परिवार , अभिभावक गण और भारी संख्या में भैयाध् बहिन उपस्थित रहे।