नोएडा श्रमिक आंदोलन को दबाने पर लगे रोक, मृतक परिजनो को 25-25 लाख रूपया मिले आर्थिक सहायता
MIRZAPUR NEWS: नोएडा श्रमिक आंदोलन दमन पर रोक लगाने एवं मिर्जापुर जनपद के अदानी पॉवर प्लांट से काम कर घर लौट रहे तीनो मृतक मजदूरो के परिजनो को 25-25 लाख रूपया आर्थिक सहायता तथा परिजनो के नौकरी देने की मांग को लेकर 15 सुत्रिय मांग पत्र बुधवार को सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति के नेतृत्व में जोरदार जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौंपा। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा । नोएडा में जारी दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। गिरफ्तार सभी श्रमिकों को बिना शर्त रिहा किया जाए। राजनीतिक दलों और संगठनों को श्रमिकों से मिलने की अनुमति दी जाए। वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को तत्काल रिहा किया जाए। मजदूर आंदोलन व उसके प्रतिनिधियों को बदनाम करने के प्रयासों पर रोक लगे। सर्वोपरि श्रमिकों के सम्मानजनक जीवन हेतु प्रदेश में 26,000 मासिक न्यूनतम मजदूरी की घोषणा की जाए। मजदूरो के लिए आधूनिक लेवर अड्डा, श्रमिको, महिलाओ के उत्पीडन मामलो को त्वरित निपाटारा। काम के घंटे आठ, सामाजिक सुरक्षा की गारण्टी। शहर के सडको का जगह-जगह धस जाना, दुषित पानी पीने के लिए विवस न होना पडे़। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालो में आदर्श यादव, दीनानाथ प्रजापति, केशरीनंदन शर्मा, अमरनाथ चक्रवाल, रवि सोनकर, झल्लू यादव, राममिलन यादव बाबूलाल प्रजापति, बदरूद्दीन अंसारी, कृष्णमुरारी शर्मा, पवन कुमार, पतलू यादव, शिवकुमार यादव, अनील सोनकर, बजरंगी पाल, विनोद कुमार यादव, इन्द्रमणि प्रजापति, रामजी बिन्द, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।







