Home उत्तर प्रदेश सद्भावना मिशन की एकता यात्रा औरैया पहुंची, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

सद्भावना मिशन की एकता यात्रा औरैया पहुंची, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

JHANSI NEWS: भारतीय एकता सद्भावना मिशन द्वारा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से औरैया क्षेत्र में सद्भावना एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नोमान मसूद के निर्देशानुसार एवं झांसी जिलाध्यक्ष माबूद अली के नेतृत्व में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान औरैया में  कमालउद्दीन के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता तथा विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एकता, सद्भाव और आपसी विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष माबूद अली ने कहा कि भारतीय एकता सद्भावना मिशन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना तथा देश में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों में जनजागरण कार्यक्रम और एकता यात्राएं आयोजित कर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं अधिक से अधिक युवाओं और समाजसेवियों को मिशन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तौसीफ हुसैन, मुजफ्फर हाशमी, फरीदउद्दीन, हबीब भाई, इमनालुकहक, भीम शंकर कुशवाहा, श्याम विहारी द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

……………………………