Home उत्तर प्रदेश संत निरंकारी के रक्तदान शिविर का आयोजन 24 को

संत निरंकारी के रक्तदान शिविर का आयोजन 24 को

BHADOHI NEWS: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा नगर के रजपुरा स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर आगामी 24 अप्रैल को प्रातः 9 से दोपहर एक बजे तक रक्तदान शिविर गहन श्रद्धा, समर्पण और सेवा-भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। संत निरंकारी मंडल के संयोजक राजेश कुमार के अनुसार, इन शिविरों में बड़ी संख्या में निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान अर्पित करेंगे। यह सेवा न केवल जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा का संचार करती है, बल्कि दान करने वाले के हृदय में भी आत्मिक संतोष, शांति और कृतार्थता का दिव्य अनुभव उत्पन्न करती है। उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है जहां 4 दशकों से रक्तदान का सफल आयोजन किया जा रहा है। मिशन का स्वयं का ब्लड बैंक मुंबई में निरंतर परोपकार और सेवा-भाव के साथ अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। विगत् वर्षों में आयोजित हजारों रक्तदान शिविरों के माध्यम से अनगिनत जीवनों को नया संबल और जीवनदान प्राप्त हुआ है।