PRATAPGARH NEWS: बुधवार को जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी महोदय प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन मीणा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा जी के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान(01.07.2026 से 31.07.2026 तक) के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला,विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता,अनुज कुमार व शुभम शुक्ला के संयोजन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया. इसी प्रकार एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह,अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में,इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Home उत्तर प्रदेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालयों में विशेष सफाई अभियान...





