Home उत्तर प्रदेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में चलाया...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

PRATAPGARH NEWS:  जिलाधिकारी महोदय अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी डॉ राम मोहन मीणा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01.07.2026 से 31.07.2026 तक) के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व पीटीए अध्यक्ष केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह, विनोद कुमार, विजय कुमार, अनुज कुमार व शुभम शुक्ला के संयोजन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया. इसी प्रकार के पी हिंदू इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप सिंह, एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह, इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।