PRATAPGARH NEWS: शनिवार को जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी महोदय प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन मीणा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा जी के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान(01.07.2026 से 31.07.2026 तक) के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह,विनोद कुमार,विजय कुमार, अनुज कुमार व शुभम शुक्ला के संयोजन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01.07.2026 से 31.07.2026 तक) के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में,एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।







