Home उत्तर प्रदेश संग्रामगढ़ थाना प्रभारी ने कांवड़ियों की सेवा कर किया स्वागत

संग्रामगढ़ थाना प्रभारी ने कांवड़ियों की सेवा कर किया स्वागत

SANGRAMGARH NEWS: वस्त्र, अंगोछा, ठंडा पानी व माला-फूल देकर किया सम्मान, भोलेनाथ की आराधना के साथ कांवड़ यात्रा की बताई विधि सावन के पावन माह में कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों का संग्रामगढ़ थाना गेट पर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह तोमर ने स्वागत एवं सेवा की। उन्होंने कांवड़ियों को वस्त्र, अंगोछा, माला-फूल पहनाकर तथा ठंडा पानी पिलाकर उनका सम्मान किया। थाना प्रभारी ने कांवड़ियों को जल चढ़ाने की विधि, गंगाजल लेकर जाने, रास्ते में विश्राम करने तथा यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही भोले शंकर की आराधना कर जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर महेश कुमार शुक्ला सूरज पांडे सौरभ अग्रहरि । अमित कुमार ड्राइवर अमित मिश्रा गणमान्य भक्तगण कांवरिया आदि इस दौरान थाना परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल रहा। पुलिस की ओर से कांवड़ियों की सेवा और स्वागत किए जाने की लोगों ने सराहना की।