PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को शोहदा ए कर्बला के तीजे के मौके पर फातेहा पढ़ी गई तबर्रुक बांटा गया और गरीब लोगों को खाना खिलाया गया। मोहर्रम के थकान के बाद मोहर्रम पर चर्चा हुई इमरान खान ने पुलिस प्रशासन सिविल डिफेंस के सभी इकाइयों की मोहर्रम को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने की प्रशंसा की। मीडिया प्रभारी अकरम शगुन ने मोहर्रम की शानदार कवरेज के लिए प्रिंट मीडिया न्यूज़ एजेंसी सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है।







