PRAYAGRAJ NEWS: शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पहले शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगर वासी महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कस्बे के जारी बाजार स्थित प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर में राधा माधव भक्त मंडली एवं व्यापारियों के सहयोग से शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। जो शुक्रवार से शुरू होगी और सात अगस्त तक चलेगी। कलश यात्रा में गांव की महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण किया। डीजे के साथ शिव के भजनों पर झूमते हुए शोभायात्रा बड़े हनुमान मंदिर से शुरू होकर जारी चैकी से लेकर करछना रोड चैराहे तक भ्रमण करते हुए वापस मंदिर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर किशोरी मनु प्रिया जी, कृपा नाथ तिवारी, मनोज कुमार केसरवानी, शिवराम अग्रहरि, सत्यम प्रपन्नाचार्य जी महाराज, मोहित उपाध्याय, शिवांश तिवारी, शिवम त्रिपाठी, मनोज वर्मा, सेहत केसरवानी संतोष हवाई, राजू ,विकास गुप्ता आदि सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष सम्मिलित रहे।कलश यात्रा के दौरान स्थानी पुलिस प्रशासन मौजूद रही।







