Home उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र पिता के संघर्ष और बेटी की मेहनत रंग लाई, अंशिता यादव...

शिक्षामित्र पिता के संघर्ष और बेटी की मेहनत रंग लाई, अंशिता यादव बनीं यूपी पुलिस में सिपाही

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील के  ताज मल्लाहन गांव के लिए रविवार का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब गांव की बेटी अंशिता यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रशिक्षण पूर्ण कर सेवा की शपथ ली। इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बताया जाता है कि अंशिता यादव के पिता चंद्रमा सिंह वर्षों से शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य के लिए लगातार संघर्ष किया। पिता के मार्गदर्शन और बेटी की अथक मेहनत ने आखिरकार सफलता का रूप ले लिया। अंशिता यादव ने पुलिस प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत प्रशिक्षण पूर्ण किया। परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण के साथ उन्होंने प्रदेश की सेवा और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों की आंखें गर्व से नम हो उठीं। ग्रामीणों का कहना है कि अंशिता की सफलता गांव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। एक ओर पिता का संघर्ष और दूसरी ओर बेटी का संकल्प, इस सफलता की कहानी को खास बनाता है।
परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने अंशिता यादव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी वर्दी समाज में सुरक्षा और सेवा का प्रतीक बनेगी।