PRATAPGARH NEWS: शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के जन्मदिन पर शनिवार को शिक्षकों व समर्थकों द्वारा सेवा दिवस को लेकर विविध आयोजन हुए। स्थानीय सीएचसी में समर्थकों ने मरीजों को फल वितरित किये। वही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जताया। कार्यक्रम में डिफंेस टाइगर्स के सचिव मनीष मिश्र ने पैरामेडिकल स्टाफ एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए शिक्षकों व अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्र ने किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, सीएचसी अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता, नीलेश मिश्र, महेश द्विवेदी, संजय द्विवेदी, सौरभ शास्त्री, आकाश तिवारी, छोटू आदि रहे।







