Home उत्तर प्रदेश शिक्षक दिवस पर कालाकांकर में अटेवा ने किया शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक दिवस पर कालाकांकर में अटेवा ने किया शिक्षकों का सम्मान

प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ‘बन्धु’ ने शिक्षकों को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित
PRATAPGARH NEWS: शिक्षक दिवस के अवसर पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच कालाकांकर, प्रतापगढ़ द्वारा बी.आर.सी. केन्द्र कालाकांकर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ओम नारायण सिंह ने केक काटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार ‘बन्धु’ जी ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक और कर्मचारी समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। शिक्षक देश की भावी पीढ़ी का निर्माण करता है, लेकिन आज वही शिक्षक एवं कर्मचारी अपने भविष्य की सामाजिक सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य से जुड़ा विषय है। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश ने कहा कि शिक्षक का सम्मान समाज का सम्मान है। शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों के लिए अटेवा सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। कैप्टन शमशाद अहमद, प्रधानाचार्य हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज, कालाकांकर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। उनके योगदान को किसी भी रूप में कम करके नहीं आंका जा सकता। उन्होंने अटेवा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की सराहना की। महेश, प्रधानाचार्य मानिकपुर इंटर कॉलेज ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य करता है। समाज में शिक्षकों को उचित सम्मान और अधिकार मिलना आवश्यक है। अटेवा जिलाध्यक्ष सी.पी. राव ने कहा कि अटेवा शिक्षक एवं कर्मचारी हितों के लिए लगातार संघर्षरत है। शिक्षक सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के सामाजिक योगदान को सम्मान देना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करता है। शिक्षक के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल शिक्षक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षक समाज को शिक्षित, संस्कारित और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। जिला संगठन मंत्री राज कुमार शुक्ल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षक एवं कर्मचारी हितों की आवाज को मजबूत करती है। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर अटेवा के अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया। महामंत्री कालाकांकर श्री जितेन्द्र ने बताया कि कालाकांकर क्षेत्र में शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत किया और शिक्षक सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बताया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री पन्ना लाल यादव ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी और सफाई कर्मचारी समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। सभी को अपने अधिकारों एवं सम्मान के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने अटेवा के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ‘बन्धु’ जी द्वारा क्षेत्र के शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, अटेवा पदाधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज सिंह ने अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह ने समाज में गुरु के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन शिक्षक सम्मान, सामाजिक एकजुटता एवं पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम मे कार्यक्रम मे विश्वदीप सिंह, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, तारा मिश्रा, अमरनाथ,मनीष रंजन,राजेश कुमार,पूनम पाण्डेय, रेखा वर्मा, अतुल,अमित कुमार, चन्द्राकर, मुदस्सिर, सजनलाल, अमृतलाल, अभय जी, राधे शुक्ल, कैलाश नाथ आदि शामिल रहे।