Home उत्तर प्रदेश शिकायत के बाद कुशीनगर की उपचारिका मीरा राय का देवरिया स्थानांतरण, महानिदेशालय...

शिकायत के बाद कुशीनगर की उपचारिका मीरा राय का देवरिया स्थानांतरण, महानिदेशालय ने जारी किया आदेश

KUSHINAGAR NEWS: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के महानिदेशालय ने कुशीनगर के कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात उपचारिका श्रीमती मीरा राय को शिकायत के आधार पर प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर दिया है।
महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण द्वारा 31 मई 2026 को जारी आदेश संख्या 19/274-एन/10/4318-22 के अनुसार, कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच आख्या के आधार पर श्रीमती मीरा राय को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन उपचारिका के पद से हटाकर देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन उपचारिका के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि संबंधित कार्मिक तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार ग्रहण संबंधी प्रमाण पत्र महानिदेशालय और संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। यह आदेश अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर/देवरिया, मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी कुशीनगर/देवरिया और संबंधित नियंत्रक अधिकारी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया है।