Home उत्तर प्रदेश शाहगंज के मजडीहाँ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की...

शाहगंज के मजडीहाँ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती, दिया आपसी समरसता का संदेश

JAUNPUR NEWS: शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा मजडीहाँ में नवयुवक समिति की ओर से रविवार इतनी देर शाम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विधायक ने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता स्थापित करनी चाहिए और हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे शिक्षा को अपनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान ढांढवारा कला सुनील राजभर, प्रधान सबरहद मुकेश राजभर, प्रधान डोमनपुर डॉ. श्याम लाल, ग्राम प्रधान मजडीहाँ मोहम्मद साजिद अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।