Home उत्तर प्रदेश विश्व पृथ्वी दिवस पर दारानगर कड़ाधाम में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण, लोगों...

विश्व पृथ्वी दिवस पर दारानगर कड़ाधाम में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण, लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

KAUSHAMBI NEWS: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी देवी के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन-सामान्य को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ दिन भर नगर में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए।नगर अध्यक्ष रागिनी देवी की मौजूदगी में कुबरी घाट और अंबेडकर पार्क  में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क और घाट परिसर की सफाई की गई और कूड़ा निस्तारण के उचित तरीकों के बारे में बताया गया।विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष रागिनी देवी ने स्वयं पौधा लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया साथ ही कार्यालय परिसर में ही नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक में साफ-सफाई की वर्तमान व्यवस्था और आगामी सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के समापन पर नगर अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसकी शुरुआत अपने आसपास की सफाई और अधिक से अधिक पेड़ लगाने से होती है।उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।