Home उत्तर प्रदेश लोडर वाहन रोकने पर भड़के ट्रांसपोर्टर चालक, सीओ को सौंपा ज्ञापन

लोडर वाहन रोकने पर भड़के ट्रांसपोर्टर चालक, सीओ को सौंपा ज्ञापन

KUSHINAGAR NEWS: लोडर गाड़ी को पुलिस द्वारा बार-बार रोके जाने से परेशान ट्रांसपोर्टर चालकों ने सोमवार को सीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। 30 सितंबर को दिए गए ज्ञापन में चालकों ने बताया कि गढ़िया गिरी मोहरा क्षेत्र में वे लोडर वाहन चलाते हैं, लेकिन बिना परमिट के वाहन संचालन का हवाला देकर पुलिस धावा स्टैंड, हाईवे आदि स्थानों पर उनकी गाड़ी रोक लेती है। इससे उनका काम ठप हो रहा है और आर्थिक नुकसान हो रहा है। 
चालकों का कहना है कि वे समय-समय पर उत्तर प्रदेश सरकार को रोड टैक्स व अन्य शुल्क जमा करते हैं। उन्होंने सीओ से मांग की कि उनके वाहनों को आवश्यक परमिट देकर वैध किया जाए, ताकि उन्हें बेवजह परेशान न होना पड़े और भारी आर्थिक क्षति से बच सकें। 
ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र, आलोकेंद्र, राजेंद्र, संगीत, विश्वनाथ, दीपू, अवधेश शाह, नितेश कुमार सहित कई ट्रांसपोर्टर चालक शामिल थे।