MIRZAPUR NEWS: मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि नामांकन बिना किसी ठोस आधार के रद्द कर दिया गया है। इसकी निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र की खुलेआम हत्या है और ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है। खान ने कहा कि चुनाव आयोग को इसमें दखल देना चाहिए। छोटे खान ने कहा कि लोकतंत्र केवल वोट डालने का नाम नहीं है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव मजबूत संस्थाओं और जनता की आवाज़ के सम्मान का नाम है। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। जब-जब विपक्ष मजबूत होता है, तब-तब लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने की कोशिशें दिखाई देती हैं। देश की जनता सब देख रही है और समझ रही है कि सत्ता के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता कितना खतरनाक हो सकता है।







