Home उत्तर प्रदेश लालापुर स्थित मनकामेश्वर मंदिर  की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी बारा शिखा...

लालापुर स्थित मनकामेश्वर मंदिर  की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी बारा शिखा संखवार और सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा ने  लिया जायज़ा

PRAYAGRAJ NEWS: लालापुर के भटपुरा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सावन मास की तैयारियों को लेकर एसडीएम बारा शिखा संखवार और सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा ने शनिवार को मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान, दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर के साथ-साथ आने-जाने वाले मार्गों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, बैरिकेडिंग,प्रकाश व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और आपात कालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र और राजस्व निरीक्षक विजयकांत भी मौके पर मौजूद थे।