Home उत्तर प्रदेश लालगंज में अधिवक्ताओं के चुनाव को लेकर पारदर्शिता पर जोर,

लालगंज में अधिवक्ताओं के चुनाव को लेकर पारदर्शिता पर जोर,

प्रत्याशियों को समझायी गयी आदर्श आचार संहिता
PRATAPGARH NEWS:  संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सोमवार को चुनाव समिति के द्वारा प्रत्याशियों की बैठक में सोलह बिंदुओं पर आदर्श आचार संहिता की घोषणा हुई। वहीं बैठक में समिति द्वारा प्रत्याशियो से दक्षता भाषण एवं मतदान प्रक्रिया को लेकर सुझाव भी लिए गए। बैठक में समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने प्रत्याशियो को आश्वस्त किया कि मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए जाने के लिए समिति हर आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित करेगी। उन्होने प्रत्याशियो को बताया कि मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जाएगी। उन्होने कहा कि बूथ को छोडकर मतदान कक्ष एवं बाहरी क्षेत्र में सीसी कैमरे की निगरानी भी रखी जाएगी। समिति के अध्यक्ष ने प्रत्याशियो को सोलह बिंदुओं पर आचार संहिता के बाबत जानकारी देते हुए इसके प्रभावी अनुपालन मे सहयोग मांगा। बैठक का संचालन महामंत्री वीरेन्द्र सिंह अगई ने किया। बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप सिंह, विकास मिश्र, राजेश तिवारी व विजय कुमार तिवारी ने मतगणना एवं मतदान की पारदर्शिता को लेकर सुझाव रखे। वहीं अन्य पदो के उम्मीदवारो ने भी समिति के समक्ष अपने सुझाव प्रस्तुत किये। बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने भी प्रत्याशियो को आश्वस्त किया कि चुनावी प्रक्रिया की एल्डर कमेटी द्वारा निगरानी जारी रखी जाएगी। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों में शिवाकांत उपाध्याय, रामलगन यादव, बेनीलाल शुक्ल, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र चतुर्वेदी मौजूद रहे।