Home बड़ी ख़बरें लंबे युद्ध के लिए ईरान तैयार: IRGC ने दी अमेरिका-इस्राइल को नए...

लंबे युद्ध के लिए ईरान तैयार: IRGC ने दी अमेरिका-इस्राइल को नए हथियारों की चेतावनी, कहा-मिलेगी दर्दनाक चोट

40
0

ईरान अमेरिका और इस्राइल के साथ लंबे युद्ध के लिए तैयार है। इसी के साथ दावा किया गया है कि ईरान अब जंग में नए हथियारों से दुश्मनों को गहरी चोट पहुंचाएगा। आईआरजीसी प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान  ऐसे एडवांस्ड हथियार लाने वाला है, जिनका अभी तक इस लड़ाई में इस्तेमाल नहीं हुआ है।

अमेरिका-इस्राइल की ईरान के साथ जंग का आज सातवां दिन है। इस बीच गुरुवार रात को ईरान ने इस्राइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जिसमें क्लस्टर बम लगे थे। इस बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह एक ‘लंबी लड़ाई’ के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि ईरान जल्द ही ऐसे उन्नत हथियार पेश करने वाला है, जिनका अभी तक जंग में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल नहीं किया गया है।

नई लहर में ‘दर्दनाक प्रहार’ की चेतावनी
आईआरजीसी के ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने एक बयान में कहा कि ईरान के दुश्मनों को ‘आने वाली हमलों की नई लहर में दर्दनाक प्रहारों’ के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ईरान की नई पहलें और हथियार रास्ते में हैं।” यह बयान ईरान की सैन्य तैयारी और भविष्य की रणनीतियों को दर्शा रहा है। प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि ये नई टेक्नोलॉजी अभी तक बड़े पैमाने पर तैनात नहीं की गई हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि ईरान के पास ऐसे सैन्य संसाधन हैं, जिनका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। ऐसे में अब ईरान उनका इस्तेमाल संघर्ष में एक नया मोड़ लाने के लिए कर सकता है।

पिछले युद्ध से अधिक तैयारी
नैनी ने यह भी कहा कि ईरान पिछले साल अमेरिका और इस्राइल द्वारा शुरू किए गए 12-दिवसीय युद्ध की तुलना में अब अधिक तैयार है। उन्होंने वर्तमान सैन्य टकराव को ‘पवित्र और वैध युद्ध’ बताया, जो ईरान के अपने बचाव के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।