MIRZAPUR NEWS: शनिवार को जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए निशुल्क प्याऊ कैंप की शुरुआत की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए यह कार्यक्रम लगातार 2 महीने तक चलाया जाएगा। 45-46 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी और हीट वेव अलर्ट के बीच संगठन के पदाधिकारी दोपहर में प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि इस सेवा कार्य से उन्हें बहुत खुशी और संतुष्टि मिल रही है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उन्हें साल भर ऐसे सेवा कार्य करने का अवसर मिले तो वे समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मानव जाति से बड़ा कोई जात नहीं, मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं। मानवता के लिए लोगों की मदद करना ही जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन का मुख्य लक्ष्य है।
संगठन का उद्देश्य मानव को मदद, सुरक्षा और न्याय दिलाना है। गरीब, असहाय, बेसहारा, विधवा और दिव्यांगजनों की निस्वार्थ मदद के लिए संगठन शासन-प्रशासन से मिलकर कार्य करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद के सहयोग से संगठन को मीरजापुर से लेकर पूरे भारत में ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प पदाधिकारियों ने लिया। कार्यक्रम में अनिल जायसवाल, सावित्री बिंद, रेखा गुप्ता, चंदन बिंद, धर्मेंद्र कुमार, सलमान सिद्दीकी, सूरज केसरवानी, रंजीत केसरवानी, शिवराम, दीपा वर्मा, फिरोज अहमद, अवधेश मौर्य सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।







