Home उत्तर प्रदेश रीढ़ रोगों के उपचार के लिए लगी अत्याधुनिक स्पाइन एमिटी कोर मशीन

रीढ़ रोगों के उपचार के लिए लगी अत्याधुनिक स्पाइन एमिटी कोर मशीन

हनुमंत स्पाइन ऑर्थो क्लिनिक में बिना ऑपरेशन कमर और गर्दन दर्द के उपचार की सुविधा

FATEHPUR NEWS: शहर के पटेल नगर चौराहा, आईटीआई रोड स्थित हनुमंत स्पाइन ऑर्थो क्लिनिक में रीढ़ संबंधी रोगों के उपचार के लिए अत्याधुनिक स्पाइन एमिटी कोर मशीन स्थापित की गई है। यह उन्नत पुनर्वास एवं चिकित्सीय उपकरण रीढ़ से जुड़ी समस्याओं के सटीक आकलन और गैर-शल्य चिकित्सा उपचार में सहायक बताया जा रहा है। क्लिनिक के निदेशक डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि यह मशीन कमर दर्द, गर्दन दर्द, स्पाइनल विकार, नस दबने और रीढ़ से संबंधित अन्य समस्याओं के उपचार में उपयोगी है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक की मदद से कई मामलों में बिना ऑपरेशन के मरीजों को राहत प्रदान की जा सकती है। डॉ. तिवारी के अनुसार, मशीन में लगे स्मार्ट फीडबैक सेंसर मरीज के शरीर की रियल टाइम न्यूरो-मस्कुलर प्रतिक्रिया का विश्लेषण करते हैं। इसके आधार पर मशीन रीढ़ पर दिए जाने वाले तनाव और खिंचाव को स्वतः समायोजित करती है, जिससे उपचार अधिक प्रभावी होता है और मांसपेशियों में अकड़न की संभावना कम रहती है। उन्होंने बताया कि मशीन में लगी स्मार्ट स्क्रीन के माध्यम से मरीज उपचार के दौरान अपने शरीर में होने वाली विभिन्न प्रतिक्रियाओं को देख सकता है, जिससे उपचार प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलती है। यह मशीन साउथ कोरिया की शिनवा मेडिकल कंपनी द्वारा निर्मित है, जिसका भारत में वितरण सिनर्जी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. आनंद, भानु और डॉ. मुकुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।