Home उत्तर प्रदेश रिश्तेदारी में गए व्यक्ति की बाइक चोरी, अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

रिश्तेदारी में गए व्यक्ति की बाइक चोरी, अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव का एक व्यक्ति दो हफ्ते पहले कोखराज थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव निमंत्रण में गया था, जहां उसकी बाइक चोरी हो गई, खोजबीन के बाद बाइक का सुराग नहीं लगा, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कोखराज पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव निवासी अवनीश पुत्र ज्ञान सिंह पटेल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 27 अप्रैल को नियामतपुर रामपुर सुहैला गांव राधेश्याम पुत्र मेवालाल की पुत्री की दावत में अपनी सुपर स्पलेंडर बाइक से गया था, अवनीश बाइक खड़ी कर रिश्तेदारों की सेवा में लग गया इस दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।