Home उत्तर प्रदेश राहुल के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय एकता की मजबूती का लिया...

राहुल के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय एकता की मजबूती का लिया संकल्प

PRATAPGARH NEW6: लालगंज नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एलओपी राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में सेवा संकल्प लिया। कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी के वैचारिक मूल्यों की मजबूती के साथ देश की एकता एवं अखण्डता की मजबूती के साथ साम्प्रदायिकता से संघर्ष को भी तेज किए जाने के प्रति संकल्प ग्रहण किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा संयोजन प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, छोटे लाल सरोज, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ल, बेलाल रहमानी, दारा सिंह, आशीष कौशल, शेरू खां, अवनीश शुक्ल, सोनू मिश्र, सिंटू मिश्र, महन्त द्विवेदी, रामू मिश्र, धीरेन्द्र पाण्डेय, राजू पाण्डेय, हृदय नारायण मिश्र आदि रहे।