Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जारी किये गये नोटिस के शत प्रतिशत तामिला...

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जारी किये गये नोटिस के शत प्रतिशत तामिला कराने हेतु दिया गया सख्त निर्देश

KUSHINAGAR NEWS: जिले के माननीय जनपद न्यायधीश सँजीव कुमार त्यागी के कुशल निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 9 मई 2026 का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर कुशीनगर में किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर जनपद के समस्त थानों के एस0एच0ओ0 एवं थाना प्रभारीयो की बैठक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के विश्राम कक्ष में बुलाई गई जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादो के पक्षकारों को सूचित करने हेतु जारी नोटिस के शत प्रतिशत तामिला करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया।  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने बताया की 9 मई 2026 को दीवानी न्यायलय परिसर कुशीनगर स्थान-पडरौना में लगने वाले लोक अदालत में समनीय मामले, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, विजली एवं जल बिल, राजस्व एवं सिविल वाद और अरबिंटेशन से सम्बंधित मामले उपस्थित निस्तारित किये जायेंगे, इस हेतु पक्षकारों को ससमय सूचित किया जाना आवश्यक है। बैठक में जनपद के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।