Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, मोटर दुर्घटना मामलों के निस्तारण को...

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, मोटर दुर्घटना मामलों के निस्तारण को लेकर प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

SIDHARTHNAGAR NEWS:  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित मामलों के अधिकाधिक निस्तारण के उद्देश्य से प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरविन्द राय ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन मामलों में निस्तारण की संभावना है, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए और पक्षकारों के साथ-साथ बीमा कंपनियों के अधिवक्ता भी इसमें सक्रिय सहयोग प्रदान करें। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र नाथ के साथ अधिवक्तागण—सम्पूर्णानन्द बक्शी, इम्तियाज अली, असगर अली, प्रभाकर गुप्ता, प्रमोद कुमार चौरसिया, रामप्रकाश धर द्विवेदी, मकसूद अली अंसारी, गिरजेश बहादुर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, भानु प्रताप, शहंशाह एवं इजहार अहमद खान सहित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।प्री-ट्रायल बैठक में विवादित बिंदुओं, संभावित समझौते, बीमा दायित्व तथा आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।अधिकारियों ने सभी पक्षकारों एवं बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं से 9 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से उपस्थित होकर मामलों के निस्तारण में सहयोग करने की अपील की।