Home उत्तर प्रदेश रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, साड़ी देकर किया सम्मानित

रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, साड़ी देकर किया सम्मानित

उपशीर्षक: मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाकर 3000 रुपये करने समेत चार बड़ी घोषणाएं की
KAUSHAMBI NEWS: तहसील सिराथू के सभागार में 2000रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा और सिराथू विकासखंड के 50 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और साड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य और नगर पंचायत अध्यक्ष भोला यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के हित में चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करना, प्रत्येक रसोइये को प्रतिवर्ष 1000 रुपये का परिधान भत्ता, पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा शामिल है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया। चिकित्सा कार्ड मिलने और मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा से रसोइयों में उत्साह देखने को मिला। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार की इन योजनाओं से विद्यालयों में सेवाएं दे रहे रसोइयों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज कुमार उमराव और खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह की ओर से किया गया। इस अवसर पर दीपक कुमार माले, दीप नारायण मिश्रा, अनुराग मिश्रा, भास्कर मिश्रा  समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।