Home उत्तर प्रदेश यूपी टीजीटी परीक्षा में चकश्याम के अजीत कुमार पटेल का चयन, गांव...

यूपी टीजीटी परीक्षा में चकश्याम के अजीत कुमार पटेल का चयन, गांव में खुशी की लहर

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी भर्ती 2026 के अंतिम चयन परिणाम में चकश्याम गांव निवासी अजीत कुमार पटेल का सामाजिक विज्ञान विषय में चयन हुआ है। अजीत कुमार पटेल किसान विनय कुमार के पुत्र हैं। अंतिम चयन सूची में नाम आने की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर गांव के प्रधान शिवबाबू साहू, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव सागर पटेल, राममूरत रामा, राजकुमार पटेल, मो. इसरार, जगदंबा प्रसाद, पन्ना लाल मास्टर, साजिद खान, रामसुख पटेल, राणा प्रताप सिंह सहित मित्रों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अजीत कुमार की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनकी यह उपलब्धि मेहनत और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण है।