Home उत्तर प्रदेश युवती घर से फरार, गांव के एक युवक पर मुकदमा

युवती घर से फरार, गांव के एक युवक पर मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती दो दिन पहले घर से बिना बताए कही चली, परिजनों ने खोजबीन के बाद गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़ित की शिकायत पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी शुक्रवार की सुबह घर से बिना बताए कही चली गई है, काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला, पीड़ित ने गांव के एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने गोविन्दपुर गोरियों गांव निवासी नीरज कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।