Home उत्तर प्रदेश युवती को भगाने के आरोप में गांव के एक युवक पर मुकदमा

युवती को भगाने के आरोप में गांव के एक युवक पर मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती घर से जेवर लेकर गांव के एक युवक के साथ रफूचक्कर हो गई, पीड़ित की शिकायत पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन को गांव का एक युवक चार दिन पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया है, काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन घर से एक तोला के करीब सोने की चेन भी ले गई है। पीड़ित की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने नारा गांव निवासी कुलदीप उर्फ सूरज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।