सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ।ऊर्जा निगम में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस।
PRAYAGRAJ NEWS: मेजा तहसील स्थित कोहड़ार में मेजा ऊर्जा निगम में 14 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) की अग्निशमन शाखा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) नरेंद्र नाथ सिन्हा ने किया। उन्होंने अग्निशमन सेवा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) पंकज कुमार गुप्ता और महाप्रबंधक(अनुरक्षण) अशोक कुमार सामल सहित सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। अग्नि सुरक्षा से संबंधित एक पत्रिका का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीआईएसएफ की अग्निशमन शाखा के प्रभारी निरीक्षक मदन कुमार मुंडा ने किया। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।इस सप्ताह के दौरान मेजा ऊर्जा निगम के कर्मचारियों,संविदा कर्मियों, स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं काआयोजन किया जाएगा। सीआईएसएफ के इकाई प्रभारी राम अनुग्रह शुक्ला द्वारा धन्यवादज्ञापित किया गया।







