Home उत्तर प्रदेश मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अर्पित की भावभीनी पुष्पांजलि

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अर्पित की भावभीनी पुष्पांजलि

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दद्दा के योगदान को किया याद
JHANSI NEWS: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दद्दा ध्यानचंद म्यूजियम स्थित हीरोज ग्राउंड में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की अद्भुत खेल प्रतिभा और जादुई स्टिक वर्क ने भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में भारत ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद झांसी की गौरवशाली पहचान हैं और युवा खिलाड़ियों को उनके जीवन एवं उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर सुनील भदौरिया, नवनीत दीक्षित, आर.एन. उपाध्याय, मुकेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष महेश कनौजिया, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र, संतोष दुबे, पार्षद लखन कुशवाहा, नवल शर्मा, पार्षद नंद किशोर नीलू, धीरज गोस्वामी, अनुराग अहिरवार सहित गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।