Home उत्तर प्रदेश मुसहर बस्ती में महिला सशक्तिकरण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुसहर बस्ती में महिला सशक्तिकरण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

KUSHINAGAR NEWS: जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के अधीन कार्यरत हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, कुशीनगर की टीम द्वारा आज दिनांक 04.05. 2026 को विकास खण्ड पडरौना के मुसहर बस्ती, बेलवा जंगल में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा बस्ती की महिलाओं को एकत्रित कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, विशेष दत्तक ग्रहण इकाई एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ—के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही ग्राम सभा में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक अभिलेखों एवं आगे की कार्यवाही के बारे में भी अवगत कराया गया। टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं 102—की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री नलिन सिंह द्वारा उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अपने बच्चों का बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।