Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जौनपुर के 20 जरूरतमंद मरीजों को 34.44 लाख...

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जौनपुर के 20 जरूरतमंद मरीजों को 34.44 लाख रुपये की चिकित्सकीय सहायता

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
JAUNPUR NEWS: उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के अनुरोध पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष (चिकित्सकीय सहायता) से जौनपुर के 20 जरूरतमंद मरीजों को कुल 34.44 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा आर्थिक अभाव किसी भी मरीज के उपचार में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जिले के कुल 20 जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है। प्रथम सूची में सात लाभार्थियों को 12.5 लाख रुपये तथा दूसरी सूची में 13 लाभार्थियों को 21.94 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई। इस प्रकार 29 जून 2026 तक कुल 34.44 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सहायता प्राप्त करने वालों में रघुनाथ यादव, श्रवण श्रीवास्तव, लालमन बिंद, नीरज कुमार, अनमोल यादव, आशा, सूरुधि रिजवी, कुमारी माहे तलात, अतीत श्रीवास्तव, सोनू,  प्रेमा देवी, उषा देवी, श्रवण कुमार नाविक सहित अन्य पात्र लाभार्थी शामिल हैं। सभी को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 20 लाभार्थियों को कुल 34,44,200 रुपये की चिकित्सा सहायता स्वीकृत होने पर मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद का इलाज प्रभावित न हो। जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है और भविष्य में भी पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।