PRAYAGRAJ NEWS: संगम नगरी प्रयागराज में भव्यता और गरिमामय वातावरण के बीच मीडिया क्लब का शपथ ग्रहण समारोह 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कटरा जगराम चैराहा स्थित प्रयाग गार्डन में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग, पत्रकार और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद गणेश मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मीडिया क्लब के संयोजक राकेश पांडे ‘बबुआ’, सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह, अधिवक्ता आरिफ इकबाल, डॉ. फिरोज और डॉ. अल्ताफ अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मीडिया क्लब के संयोजक राकेश पांडे ने नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, सचिव अजीत सिंह, सह सचिव संतोष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान यूसुफ, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष अनवर खान, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता आरिफ इकबाल, प्रकाशन मंत्री टी.के. पांडेय, सह प्रकाशन मंत्री शकील खान, कार्यालय प्रभारी जी.एन. वैस और सह कार्यालय प्रभारी विलास गुप्ता शामिल रहे। इसके पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में प्रशांत शर्मा, सैयद मोहम्मद नसीम, सलमान अहमद, आलोक, सैयद मोहम्मद आमिर, डॉ. अल्ताफ, डॉ. फिरोज, अनुराग दुबे, आकाश गुप्ता, अजय कुशवाहा, श्यामू कुशवाहा, रहीम अहमद सहित कई सदस्य शामिल रहे। सभी ने निष्पक्ष पत्रकारिता करने, क्लब को सशक्त बनाने तथा देश की प्रभुता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पत्रकार विशाल तलवार को मीडिया क्लब का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सहभोज में भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शरद मालवीय, डॉ. एस.के. दुबे, विनोद पांडे, धीरज कुमार, अरविंद सिंह, अधिवक्ता नवीन सिंह, मानस केसरी, सबीना खातून, असद कुरैशी, मोहम्मद इसरार, राजेश केसरवानी, अरुण सोनकर, राशीद अहमद, अभिषेक श्रीवास्तव, शिशिर गुप्ता, विकास अग्रवाल, कपिल सिंह, आदित्य विक्रम सिंह सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन मीडिया जगत के लिए एक नई ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा।








