Home उत्तर प्रदेश मिर्जापुर पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, धरना खत्म कराने पर सीएम को...

मिर्जापुर पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, धरना खत्म कराने पर सीएम को लिखा पत्र

MIRZAPUR NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में चल रहे धरना-प्रदर्शन का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा के उपनेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने बताया कि मिर्जापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले 10 दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक हस्तक्षेप करते हुए धरना समाप्त करा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर जनता की मांगों की अनदेखी की है। धरने के दौरान कार्यकर्ता अहरौरा और विंध्याचल-अष्टभुजा क्षेत्र में  फर्जी टोल प्लाजा को हटाने तथा मिर्जापुर की जनता के लिए 20 किलोमीटर तक मुफ्त लोकल पास जारी करने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उनका आरोप है कि जब-जब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब-तब जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, शिवशंकर चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, छोटे खान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाबचंद पांडे, राजधर दुबे, इं. कृष्ण गोपाल चौधरी, रामनाथ दुबे, रमेश चंद प्रजापति, पप्पू, अंकुर श्रीवास्तव, रितेश मिश्रा, कपिल कुमार, राजेंद्र विश्वकर्मा, कन्हैया लाल पाठक, कैलाश प्रजापति, मिथिलेश मिश्रा, राम विष्णु शर्मा, विक्की जैन, कृष्णा जायसवाल, कमर नेता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।