JHANSI NEWS: जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें कुश्ती के आधुनिक गुरों से सुसज्जित करने के उद्देश्य से मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के जिमनास्टिक हॉल में एक माह के निःशुल्क ‘कुश्ती प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिविर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने की। मुख्य अतिथि रामतीर्थ सिंघल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि कुश्ती केवल शक्ति का खेल नहीं, बल्कि संयम, अनुशासन और धैर्य का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और यह शिविर जिले की प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि पिछले चार ओलंपिक खेलों में भारत को कुश्ती में लगातार पदक मिलने से युवाओं का रुझान इस खेल की ओर बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि झांसी के पहलवानों में अपार संभावनाएं हैं और इस ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि कर्मवीर सिंह पटेल (आरएसओ) ने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
शिविर के शुभारंभ के साथ ही जिले के कुश्ती प्रेमियों और खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। पहले ही दिन 33 पहलवानों ने पंजीकरण कर प्रशिक्षण आरंभ किया, जिनमें तमन्ना समाधिया, दिव्यांश अहिरवार, लक्ष्य साहू, प्रिंस श्रीवास, वीर जांगड़े, अंश दांगी, अंकित, दिव्यांश चौधरी, देव राजपूत, प्रिंस राजपूत, राजा यादव, श्रृष्टि सैनी, मनु वर्मा, कार्तिक चौधरी, कल्पना भासने, सतीश, जयपाल, शरद प्रताप पाल, अंश खटीक, शौर्य यादव, यशपाल, कुनाल, अनंत, प्रशांत यादव, कार्तिक ठाकुर, उमंग बगवार, अग्रेश अग्रवाल, अमन, आदर्श झा, संस्कार अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, देव, आरुष राय आदि शामिल रहे। युवा पहलवानों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संकल्प लिया कि वे आधुनिक तकनीकों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करेंगे।
Home उत्तर प्रदेश मिट्टी से उठेंगे चैंपियन: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में निःशुल्क कुश्ती प्रशिक्षण शिविर...







