Home उत्तर प्रदेश मानस विकास मेकओवर द्वारा 3 दिवसीय लुक एंड लर्न मेकअप क्लास का...

मानस विकास मेकओवर द्वारा 3 दिवसीय लुक एंड लर्न मेकअप क्लास का आयोजन

PRAYAGRAJ NEWS: मानस विकास मेकओवर द्वारा 3 दिवसीय लुक एंड लर्न मेकअप क्लास का सफल आयोजन किया गया। इस क्लास में छात्रों को 3 दिन अलग-अलग तरह के मेकअप की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण के दौरान टियर प्रूफ, स्वेट प्रूफ और ड्रैग प्रूफ मेकअप की विशेष ट्रेनिंग दी गई। इस मेकअप क्लास में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और प्रोफेशनल तकनीकों को सीखा। मानस विकास मेकओवर की मुख्य ब्रांच ओल्ड कटरा में स्थित है, जहाँ पर्सनल क्लासेज भी चलाई जाती हैं। इस आयोजन में सहयोगी के रूप में नित्याशाला, चंचल, दीपिका, साक्षी और अमृता का विशेष योगदान रहा।