PRAYAGRAJ NEWS: बडी संख्या मे शिष्यों ने गुरू पूर्णिमा पर आज किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि (छोटी मा) की भव्य शोभायात्रा निकाली और आशीष लिया। यह शोभायात्रा खुल्दाबाद थाने के पास से भव्यता के साथ निकली। महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि महराज घोडे पर सवार होकर और एक हाथ मे तलवार लेकर और दूसरे हाथ से शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए निकली। शोभायात्रा मे बडी संख्या मे किन्नर और शिष्य परिवार सहित शामिल हुए जो जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। लूकरगंज के एक गेस्ट हाउस मे भव्य गुरू पूजन कार्यक्रम मे महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि महराज ने शिष्यो को आशीर्वाद दिया। विशाल भण्डारे के साथ गुरु पूजन महोत्सव संपन्न हुआ।







