बूथ समिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
PRAYAGRAJ NEWS: मन की बात के 137 वें संस्करण को भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा सुना गया व कार्यक्रम में सहभागिता की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में महानगर के राजरूप पुर मंडल के बूथ संख्या 230 पर सरस्वती शिशु मंदिर में मन की बात को सुना गया। यहां शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, राम जी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारस श्रीवास्तव, पार्षद दुर्गेश नंदिनी, राजू राय, मंजीत कुशवाहा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत संबंधित बूथों पर बूथ समिति की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें 2027 को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर अधिक से अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया व रणनीति बनाई गई। मन की बात के इस 137 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का जिक्र किया. उन्होंने युवाओं से ड्रग्स के खिलाफ रचनात्मक अभियान चलाने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य साफ है. हमें देश के युवाओं को नशे से दूर रखना और भारत को ड्रग्स से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है.कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने देशवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ ऐसा मंच है। जहां देश के लोगों के नए और अलग विचारों पर चर्चा होती है. उन्होंने कहा कि कई विचार ऐसे होते हैं, जिनके पीछे लोगों की लंबे समय की मेहनत और पूरी लगन जुड़ी होती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयासों को देश के सामने लाना और उनसे दूसरे लोगों को प्रेरित करना ‘मन की बात’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पीएम ने अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता का जिक्र करते हुए इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संकल्प लोगों को आदत के रूप में अपनाना चाहिए। अंतरिक्ष कार्यक्रम में बेटियों की बढ़ती भागीदारी की प्रशंसा करते हुए पीएम ने कहा कि भारत के मिशन “शक्ति सैट” के जरिए 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने व इनोवेशन का मौका मिल रहा है। वंदे मातरम पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगस्त का महीना देशभक्ति के रंगों से भरा रहता है। “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर यह साल और खास हो गया है। डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, अनिल केसरवानी, आनंद श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, कंचनलता कुशवाहा, राजेश गोंड, नवाब खान, आनंद जायसवाल, राजेश सोनकर, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता आदि ने मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता की







