डीएम ने की 11 मौत की पुष्टि , पांच से अधिक घायल, मकान हुए जमीनदोज
KAUSHAMBI NEWS: पीपरी थाना क्षेत्र के मनौरी पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि डीएम डॉ अमित पाल ने की है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार की सुबह विस्फोट हो गया,विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद कई मकान जमींदोज हो गए और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ , एसडीआरएफ की टीम सहित एयरफोर्स की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस और अन्य बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं। हादसे के कारणों और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी कौशांबी डॉ अमित पाल, पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्य नारायण प्रजापत, एसडीएम, सीओ सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डीएम डॉ अमित पाल द्वारा पांच मौतों की पुष्टि के बाद हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीएम अमित पाल सिंह ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है









