Home उत्तर प्रदेश मनायी गई सतीश शुक्ल की पुण्य तिथि, बाँटा गया फल

मनायी गई सतीश शुक्ल की पुण्य तिथि, बाँटा गया फल

PRATAPGARH NEWS: समाजसेवी एवं जिला युवा काँग्रेंस के पूर्व अध्यक्ष स्व० सतीश शुक्ल की इक्सवीं पुण्य तिथि शुक्रवार को यहाँ समारोहपूर्वक मनायी गई। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने स्व० सतीश के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम  का शुभारंभ किया। संयोजक डा० नीरज शुक्ल ने स्व० शुक्ल के ब्यक्तित्व व कृतृत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान ट्रामा सेंण्टर में भर्ती मरीजों व    तीमारदारों को फल भी बांटा गया। स्व० सतीश के पुत्र अंकुर शुक्ल ने आभार प्रदर्शन किया। सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि स्व ० सतीश ने युवाओं के अधिकारों की सदैव संघर्षशील आवाज बुलंद की। संचालन शंभू नाथ तिवारी ने  किया। इस मौके पर डिफेंस टाइगर्स के सचिव मनीष मिश्र, मुन्ना शुक्ल, अशोक मौर्य, सुनील शुक्ल,  कुलदीप पांण्डेय, दिलीप शुक्ल, जौव्याद खान, राहुल पाल आदि रहे।