Home उत्तर प्रदेश मधुरिमा तिवारी को राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार, खंडहर को बनाया ग्रीन स्कूल

मधुरिमा तिवारी को राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार, खंडहर को बनाया ग्रीन स्कूल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल रानी कर्णावती की प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुरिमा तिवारी को राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने खंडहर जैसे विद्यालय को जिले का आधुनिक और पहला ग्रीन स्कूल बनाकर मिसाल पेश की है। मधुरिमा को राज्य पुरस्कार-2022, शिक्षा मंत्रालय सम्मान-2025, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2018 और मुख्यमंत्री का विंध्य शक्ति सम्मान मिल चुका है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने भी उनकी प्रशंसा की है। पहली नियुक्ति में बच्चों की संख्या 92 से 352 बढ़ाई। वर्तमान विद्यालय में नामांकन 235 हो गया है। आकर्षक परिसर, हर कक्षा में डेस्क, स्मार्ट टीवी, 20 कंप्यूटर, डिजिटल लाइब्रेरी, एआई, रोबोटिक लैब और आईसीटी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर ग्रीन स्कूल बनाया। आरोग्य वाटिका स्थापित की। बालिकाओं के लिए अतिरिक्त दो घंटे सिलाई, कढ़ाई, जूडो-कराटे की ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। सरकार के निर्देशों का अक्षरशः पालन करती हैं। कम शिक्षकों के बावजूद आधुनिक शिक्षण से कान्वेंट स्कूलों से बेहतर सुविधाएं दीं। उनका समर्पण शिक्षकों के लिए रोल मॉडल है।