KAUSHAMBI NEWS: वन महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा एमआरएफ सेंटर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य विरासत हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, विजय तिवारी तथा नगर पालिका परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।







