कड़ा में जगह-जगह लगी निःशुल्क शरबत सेवा:शिव प्रकाश
राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर समाजसेवियों ने दी राहत, सेवा भाव की लोगों ने की सराहना
KAUSHAMBI NEWS: तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में समाजसेवियों द्वारा मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क शरबत सेवा प्याऊ लगाकर राहगीरों, श्रद्धालुओं और आमजन को ठंडा शरबत वितरित किया जा रहा है।टेंगनाई चौराहा, सैनी चौराहा, संगम स्वीट हाउस, टेंगनाई पुल के नीचे तथा आदर्श स्कूल के सामने लगाए गए प्याऊ में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों ने ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस की और आयोजकों की जमकर सराहना की।इस सेवा कार्य में भारतीय युवा शक्ति संगठन के शुभम सिंह कुशवाहा एवं सनातन हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश मौर्य की अहम भूमिका रही। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ लोगों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।आयोजकों ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी और शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल लोगों को राहत देते हैं बल्कि समाज में भाईचारे और मानवता का संदेश भी मजबूत करते हैं।इस अवसर पर आलोक मौर्य ,संजय मौर्य, बृजेश मौर्य छोटू मौर्या,अनिल सेन आदि लोग मौजूद है.



