कहा कि बीईओ, शिक्षक बच्चों पर दें विशेष ध्यान
शीतल जल, तरल पदार्थ का ज्यादा करें सेवन
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने एक जुलाई बुधवार से खुल रहे परिषदीय विद्यालयों के बीईओ, प्रधानाचार्य, शिक्षक – शिक्षिकाओं और छात्र – छात्राओं को भीषण गर्मी को देखते हुए आज दिशा निर्देश जारी किया है कि बच्चे स्कूल जाते समय क्या करें और क्या ना करें। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र – छात्राएं घर से बाहर जाते समय शरीर को ढके और हल्के रंग के कपडे पहने, छाता और धूप का चश्मा लगाए, थोडे – थोडे समय पर तरल पदार्थ (शीतल जल, नीबू, छाछ, नारियल पानी) पीते रहे। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि घर ध् कार्य स्थल आदि पर सूर्य की सीधी रोशनी को रोकने के लिए पर्दा आदि का प्रबन्ध करें। उन्होंने बताया कि बच्चे, बीमार और बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखें, हीट स्ट्रोक ध् लू के लक्षण दिखने पर नजदीकी चिकित्सालय पर तुरन्त संपर्क करें। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी (दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक) में बाहर ना जाये, नंगे पैर ध् बदन धूप में ना जाये, अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन व बासी भोजन का सेवन ना करें, धूप में खडी गाडियों में बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला ना छोडे, गहरे व चटक रंग के कपडो को पहनने से बचे, तंग एवं छोटे कपडो का प्रयोग ना करें, बंद एवं अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन ना पकाए। शराब, चाय, काफी, कार्बोहाइडे्ट, साफ्ट ड्कि आदि का सेवन ना करें और अधिक धूप ध् अधिक गर्मी में श्रम ना करें।







