Home उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी के बीच बढ़ी मटके और सुराही की बिक्री बढ़ते दामों...

भीषण गर्मी के बीच बढ़ी मटके और सुराही की बिक्री बढ़ते दामों से गरीबों का यह देसी फ्रीज उनके लिए सहुलियत नहीं, बल्कि बन गया है बोझ

BHADOHI NEWS: भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि के साथ, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और प्राकृतिक ठंडक के लिए मिट्टी के मटकों और सुराहियों की मांग तेजी से बढ़ी है। लोग फ्रिज के ठंडे पानी के बजाय मटकों का प्राकृतिक रूप से ठंडा और खनिज युक्त पानी पसंद कर रहे हैं। देखा जाए तो मटके और सुराही का पानी फ्रिज के मुकाबले कम ठंडा (शरीर के अनुकूल) होता है और गले के लिए बेहतर माना जाता है। ऐसे में अब फिर से लोग प्राकृतिक ठंडक देने वाले मिट्टी के बर्तनों की ओर लौट रहे हैं। वैसे बाजार में दुकानों पर छोटे और बड़े हर साइज में सुराही और मटके मौजूद हैं। लेकिन छोटे सुराही और मटकों की मांग विशेष रूप से अधिक है। छोटे मटके लगभग 100 रुपए और सुराही 100 से 150 रुपए प्रति नग की दर से बिक रहे हैं। जबकि बड़े मटके और सुराही की कीमत 270 रुपए तक पहुंच गई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार मांग दोगुनी हो गई है। पारंपरिक घड़ों के अलावा, लोग आधुनिक और डिजाइनर मिट्टी की सुराहियों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। मिट्टी के बर्तन में पानी रखने से मिनरल्स मिलते हैं और पानी में भीनी खुशबू के साथ मिठास आ जाती है। गर्मी के इस दौर में, मटके और सुराही न केवल पानी को ठंडा रखते हैं, बल्कि हीट स्ट्रोक से बचाने में भी मददगार माने जाते हैं। भीषण गर्मी के बीच लोग ठंडे पानी के लिए फिर से मिट्टी के मटके और सुराही को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। ऐसे में गरीबों के लिए देसी फ्रीज अब सहुलियत नहीं बल्कि बोझ बन गया है।